भगवान परशुराम फाउंडेशन (राष्ट्रीय परशुराम सेना) आपका स्वागत करता है

जय भगवान श्री परशुराम

युवा वह शक्ति है जो देश व समाज को नई दिशा व उर्जा दे सकता है यदि युवा वर्ग सही मार्ग पर चले और अपने कर्तव्यों को समझे तो ब्राह्मण समाज सबसे शक्तिशाली और विकसित बन सकता है इसी उद्देश्य को लेकर श्री राजेश कृष्णकांत मिश्र अध्यक्ष संस्थापक राष्ट्रीय परशुराम सेना ने भगवान परशुराम फाउंडेशन की नींव रखी है ताकि ब्राह्मण समाज का उत्थान एक दूसरे के सहयोग से हो सके जरूरतमंद गरीब असहाय निराश्रित लोगों की सहायता पहुंचाई जा सके समाज सेवा करना हर नागरिक की नैतिक व सामाजिक जिम्मेदारी है जिसमें हर व्यक्ति को भागीदार बनना चाहिए जिससे एक बेहतर न्यायपूर्ण ब्राह्मण समाज की स्थापना की जा सके ।
ब्राह्मण कोई भी हो सभी को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना समय की जरूरत है जिससे समाज का उत्थान हो सके ब्राह्मण कुल परिवार को एकजुट होकर समानता में ले आएंगे तभी समाज व देश ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।
भगवान परशुराम फाउंडेशन (राष्ट्रीय परशुराम सेना) के सहयोग से गरीब ब्राह्मण की कन्याओं का विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, अस्पताल का निर्माण आदि सहायता प्रदान की जा सके । ब्राह्मण बेरोजगार युवाओं को रोजगार बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा सके ।
नम्र निवेदन है सभी विप्र बन्धु एकजुट होकर संगठन को शक्तिशाली बनाएं तभी समाज और देश उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सकेगा।
जय भगवान परशुराम || जय हिंद जय भारत

Scroll to Top